|
कल्पध्रुम विधान शुरु
Ladnun, October 4, 2008:
दिगंबर जैन समाज के
तत्वावधान में कल्पध्रुम
विधान का शुभारंभ शनिवार 4
October को हुआ| विधान शुभारंभ
अवसर पर निकाली गई मंगल कलश
यात्रा में दिगंबर जैन
समाज के लोगो ने भाग लेकर
आस्था परिचय दिया |
दिगंबर
जैन आर्यिका से
दुर्व्यवहार
(DIGAMBAR JAIN ARYIKA SE DURVYAVHAR )
GUNA (MP): Param Pujya Acharya Vidyasagar Ji Maharaj ki shishya Aryika RIJUMATI JI sasangh BINAGANJ main Chaturmas hetu birajman hen. Dinank 06/09/2008 ko Pratah Aharcharya se bapis Mandir ji aate samay Ek Pulser Motor Cycle par 2 log achanak aakar Aryika ShitalMatiji par "ANDE"(eges) phek kar chale gaye. isse Jain Samaj main kafi tana vyapt ho
gaya.
Jankari Milte hi Guna, Ashok Nagar ki Jain Samaj ne market bank kar ek Sath Milkar julush ke roop main nikalkar DM ko Gyapan Bhet Kiya. iske bad sekdon ki sankhya main log BINAGANJ pahunche tatha National Highway Par 7 Ghante Tak CHAKKA JAM kar diya. Sham 7-8 Baje Collector ke Ashwashan par Jam band kiya.Sham (evening) tak 2 sandigdh logon ko arrest kar liya
gaya. Uprokt Ghatna ki Jabardast Pratikiriya hui. Mungavali,
Raghogarh, Aron, Sironj, Ujjain, Jabalpur, evam aaspas adhikansh sthanon (cities) par market band kar virodh pradarshan kiya. chakka jam aadi bhi kiye
gaye.
E-mail by: ANIL BADKUL, BADKUL INVESTMENT, JAGDISH COLONY, GUNA MP
473001
badkul@gmail.com: mob 9425380929
दिगंबर
जैन समाज का उदयपुर संभाग
में आक्रोश
बांसवडा, 19
सितंबर, 2008: बांसवडा मे
जैनाचार्य के सामने कुछ
युवको की ओर से अशुद्ध
पदार्थ फेकने के विरोध में
शुक्रवार को बांसवाडा
जिला पूरी तरह बंद रहा |
बांसवाडा मे सकल दिगंबर
जैन समाज ने बंद का आह्वान
किया | संत के अपमान के
विरोध में उदयपुर,
डूंगरपुर सहित अन्य
क्षेत्रो में जैन समाज के
लोगो ने रैली निकाली और
कलेक्टर को ज्ञापन देकर
दोषियो के खिलाफ कारंवाई
की मांग की |
पचार
के जैन मंदिर में 34 प्राचीन
मूर्तिया चोरी
दांतारामगढ (सीकर),
सितंबर 4, 2008 -पचार के तीन सो साल
पुराने जैन मंदिर का ताला
तोडकर चोर अष्टधातु की 32 और
बेशकीमती पाषाण कि दो
मूर्तियो सहित चांदी के दो
छत्र व चांदी के सिक्के
चुरा ले गए|चोरी की सूचना
पाकर पुलिस अधीक्षक व
आचार्य विधासागरजी महाराज
की शिष्या साध्वी
हेमादीदी भी मोके पर पहुची|
घटना से आक्रोशित जैन समाज
के लोगो ने हेमादीदी के साथ
पुलिस के खिलाफ मोन जुलूस
निकाला |
- दैनिक भास्कर
देलवाडा जैन मंदिर विवाद
Jaipur, June 25, 2008:
देलवाडा जैन मंदिर के
विवाद मे स्वामित्व के
मुद्दे पर जैन श्वेताम्बर
महासभा और देलवाडा जैन
सोसायटी खुलकर आमने सामने
आ गए है। श्वेताम्बर जैन
महासभा ने मंदिरो पर
महासभा के स्वामित्व की
बात दोहराते हुए पूर्व
स्थिति की बहाली की मांग की,
नही तो 30 जून को उनके अध्यक्ष
आमरण अनशन पर बैठेगे।
दूसरी और देलवाडा जैन
सोसायटी ने मंदिरो पर अपना
स्वामित्व बताया।
राष्ट्रीय
पंच कल्याणक प्रतिष्ठा
महोत्सव 9 जून से टोंक मे
Kota, May 24, 2008: जैन मुनि सुधा
सागरजी महाराज के
सान्निध्य मे टोंक जिले के
आवां गांव में 9 से 14 जून तक
राष्ट्रीय त्रिकाल चोबीसी
जिनबिंब पंच कल्याणक
प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया
जाएगा। इसमें भगवान
आदिनाथ, शांतिनाथ और
श्रीपार्श्वनाथ की प्रतिमाओ
की प्राण प्रतिष्ठा की
जाएगी।
9 जून को गर्भ कल्याणक,
10 जून को गर्भ कल्याणक (उत्तर
रूप), 11 जून को जन्म कल्याणक,
12 जून को तप कल्याणक, 13 जून
को ज्ञान कल्याणक एवं 14 जून
को मोक्ष कल्याणक के
मांगलिक कार्यक्रम होगे।
महोत्सव मे मुनि गंभीर
सागर, घेर्य सागर,
ब्रह्मचारी संजय भैय्या,
प्रदीप उपस्थित रहेगे।
तपस्विनी
क्षुल्लिका सिद्धमति ने
देह त्यागी
Ladnun, Ferburary 08, 2008
तपस्विनी
क्षुल्लिका सिद्धमति ने
तपस्या के जरिए अपने जीवन
को गुरूवार सुबह
त्याग दिया। बस स्टैड
स्थित जैन भवन मे 11 दिन
उन्होने अन्न जल का त्याग
कर रखा था।
राजसमन्द,
कांकरोली के जैन मंदिर से
सात मूर्तिया व सिंहासन
चोरी
Rajsamand, October 2, 2007: राजसमन्द के
कांकरोली रेलवे स्टेशन
मार्ग पर श्री शांतिनाथ
दिगंबर जैन मंन्दिर से
भगवान पा्र्श्वनाथ व
आदिनाथ की अष्टधातु से
निर्मित सात मूर्तिया व
सिंहासन मंदिर के ताले
तोड़ कर चोर चुरा कर ले
गेए। इस मंदिर मे चोरी की
यह तीसरी घटना है।
चिन्मय
सागरजी का नशामुक्ति यज्ञ
(Chinmaysagarji Nasamukti Ygya)
Kota (कोटा),
September 8, 2007: कोटा
और रावतभाटा के बीच
कोलीपुरा के जंगल मे
रविवार को आचार्य
विधासागरजी के शिष्य
मुनिश्री चिन्मय सागरजी
का नशामुक्ति और
विश्वशांति महायज्ञ होगा।
इसमे राजनेता व अन्य
राज्यो के हजारो
श्रघ्दालु भाग लेगे। इस
अवसर पर मांस-मदिरा व अंडे-मछली
के सेवन सहित बुराइयां
छुडवाने के लिए थपथ पत्र
भराए जायेगे।
जैन
मंदिर प्रतिमाएं चोरी
जून 26, 2007 : रामगंजमंडी कस्बे
के डंडवा रोड स्धित जैन
नसियाजी में मंदिर का ताला
तोडकर चोर सोमवार रात
भगवान की दो अष्टधातु
प्रतिमाएं और 4 दानपात्र
चुरा ले गए। नसियाजी में
पिछले माह बिब स्थापना की
गई धी।
श्रुत
पंचमी महापर्व पर
कार्यक्रम
Sujangarh (सुजानगढ़), June 20, 2007
श्रुत पंचमी महापर्व पर
कार्यक्रम दिगंबर जैन
मंदिर में आर्यिका
स्याद्वदमती के सानिध्य
मंगलवार को हर्षोल्लास
पूर्वक मनाया गया ।
महापर्व के तहत सुबह सात
बजे जिनवाणी मां को पालकी
में विराजित कर बैङबाजे के
साथ जुलूस निकाल़ गया ।
जुलूस में काफी संख्या
समाज के महिला पुरूषो ने
भाग लिया । जुलूस के बाद
मिश्रीलाल बागङा, सॊहनलाल
बागङा, दानमल सोपानी व
मुकेश कुमार ने समवशरण में
विराजमान जिन प्रतिमाओं
का कलशाभिषेक किया ।
|